Sabse jyada protein kisme hota hai👦
![]() |
Sabse jyada Protein kisme paya jata he |
♦आप क्या जानेंगे इस आर्टिकल में♦
- प्रोटीन क्या होता हे?
- प्रोटीन के क्या फायदे हे?
- प्रोटीन कितने प्रकार के होते हे?
- सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमे पाया जाता हे?
- क्या हे प्रोटीन की कमी के लक्षण?
- क्या ज्यादा प्रोटीन हानिकारक हे?
- प्रोटीन से जुड़े अनोखे रोचक तथ्य!
1.प्रोटीन क्या होता हे?
2. प्रोटीन के क्या फायदे हे?
- शरीर को सही तरीके से कार्य करने करने में प्रोटीन मदद करता हे.
- प्राणिओ के शरीर में से बिन जरुरी तत्वों को बहार निकलने में प्रोटीन एक भूमिका निभाता है.
- शरीर की तंदुरस्ती बनाए रखने में भी प्रोटीन का महत्व हे.
- हमारे शरीर के ph लेवल यानि की एसिड और बेसिक की मात्रा को कण्ट्रोल करने में प्रोटीन मदद करता हे.
- यहाँ तक रिसर्च के मुताबिक हमारे स्ट्रेस लेवल कण्ट्रोल करने करता हे.
- इसके आलावा अगर आप gym में जाते हो या फिर घर पे वर्कआउट करते हे उसमे भी बॉडी को अच्छे सुन्दर स्वरूप में ढालने में भी इसका बहुत बड़ा योगदान रहता हे.
- इसके आलावा प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करने से से वो हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति में बढ़ोतरी के लिए काफी मदद करता हे.
- इसी लिए कई बार हमने विशेषज्ञों से भी सुना हे की छोटे बच्चो, बुजुर्गो तथा गर्भवती महिलाओ को को दूध तथा अंडे जैसी प्रोटीन युक्त चीजे खाने की सलाह दी जाती हे.
- हमारे शरीर की ज्यादा चीजो में प्रोटीन पाया जाता हे.
- और प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं के विकाश में भी मदद करता हे.
3.प्रोटीन कितने प्रकार के होते हे?
4.सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें पाया जाता हे?
दोस्तों चलिए अब जानते हे सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें पाया जाता हे! वैसे तो प्रोटीन की मात्रा हम किसी भी चीज का कितना सेवन करते हे उसके हिसाब से होता हे। जैसे की अगर सोयाबीन का उदहारण लू तो हमें 100 ग्राम सोयाबीन मे से हमें तकरीबन 50 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त होता हे। ऐसे ही सभी आहार में से अलग अलग मात्रा में हमें प्रोटीन प्राप्त होता हे। तो चलिए अब जानते हे, कौनसे आहार में से हमें कितना प्रोटीन प्राप्त होगा!
- अंडे(Egg): अगर आप भी मेरी तरह नॉनवेज खाने के शौकीन हे तो आपको अपने रोजिंदा जीवन में अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। एक रिसर्च की माने तो एक 100 ग्राम के सामान्य अड़े में तकरीबन 13g प्रोटीन प्राप्त है.अंडे को आप अलग अलग तरीके से उपयोग में ले सकते हे। जैसे की आप इसे उबाल कर खा सकते हे, इसकी सब्जी बना कर खा सकते हे, आप भुर्जी और ऑमलेट बना कर भी खा सकते हे। यहाँ तक की आप इसका शेक बना कर भी कसरत के समय ले सकते हे। ("संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे")
- चिकन(Chicken): दोस्तों अगर हम बात कर रहे हे प्रोटीन की तो भला चिकन को कैसे भूल सकते हे। दोस्तों चिकन आज के समय में सम्पूर्ण प्रोटीन से भरपुर चीजों में गिना जाता हे. और ये सही भी हे। चिकन का सेवन करने से हमारे शरीर को जरुरी एवं सारे तत्व प्राप्त हो जाते हे। अगर आप 100 ग्राम चिकन का सेवन करते हे तो उसमे से हमें लगभग 27 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता हे.
- सोयाबीन(Soybean): दोस्तों सोयाबीन भी प्रोटीन का एक बहुत बेहतरीन रिसोर्स हे। अगर आप के पास ज्यादा पैसे नहीं हे, और आप भरपूर प्रोटीन लेना चाहते हे! वो भी कम पैसो में! तो आप सोयाबीन खरीद के उसका उपयोग सकते हे। दोस्तों अगर आप 100 ग्राम सोयाबीन का सेवन करते हे तो उसमे से आपको तक़रीबन 37 ग्राम जितना प्रोटीन प्राप्त होता हे.
- दूध (Milk): दूध का नाम लेते ही हमें हमारे बचपन की याद आ जाती हे। आप मे से ज्यादातर लोगो को याद होगा की. जब हम छोटे थे तो हमारी मां हमें रोज दूध पिलाया करती थी। और ये उस समय हमें पता नहीं था की ये हमारे शरीर के लिए कितना फायदे कारक हे! लेकिन अब हमें इसके बारे में पता हे. दोस्तों दूध भी प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत हे. दूध को शामको खाने के बाद पीना एक अच्छी बात हे.
- पनीर(Paneer) : अगर आप भी शाकाहारी हे तो आपको पनीर के बारे में पता ना हो ऐसा नहीं हो सकता। दोस्तों पनीर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता हे प्रोटीन के लिए। दोस्तों अगर में इसमें प्रोटीन की बात करू तो 100 ग्राम पनीर में तक़रीबन 14 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता हे. जो लगभग एक पुरे अंडे जितना होता हे। तो अगर आपने अभी तक खाना नहीं चालू किया तो आज ही मंगवाए और खाना चालू कर दे.
- दोस्तों प्रोटीन की कमी के वजह से जो सबसे आम लक्षण पाया जाता हे वो हे हमारे शरीर में दर्द होना।
- अगर प्रोटीन हमारे शरीर में कम हो जाए तो शरीर के जोड़ो में पाए जाने वाला तैली पदार्थ कम हो जाता हे जिसकी वजह से कई बार जॉइंट पैन की शिकायत होती हे।
- दोस्तों प्रोटीन की कमी की वजह से ब्लड में हीमोग्लोबिन के साथ साथ सफ़ेद शेल की मात्रा भी कम हो जाती हे. जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी का आभास होता हे।
- यही नहीं बल्कि प्रोटीन की कमी का नकारात्मक असर आपके बालो और नाखुनो पर भी होता हे।
- प्रोटीन की कमी की वजह से शरीर में थकान की समश्या भी हो सकती हे। हालाँकि ये लक्षण और भी चीजों की वजह से हो सकता हे।
- प्रोटीन की कमी की वजह से आपकी त्वचा पर रेडनेस भी हो सकती हे।
- इसके अलावा जैसे की हमें पता हे प्रोटीन एमिनो एसिड से जुड़कर बने होते हे और ये हमारी शरीर की कोशिकाओं को बनाने और कम करने के लिए जवाबदार हे। इसीलिए प्रोटीन की कमी के वजह से शरीर की कोशिकाओं की बढ़ोतरी में कमी आती हे।
5.क्या ज्यादा प्रोटीन शरीर के लिए हानिकारक हे?
- मुँह से दुर्घन्ध आना
- पाचनतंत्र से जुडी बीमारिया
- वजन में बढ़ोतरी होना
- आलस आना
- बार बार भूख लगना
- थकान महसूस होना
- बार बार मुड बदलना
v दोस्तों प्रोटीन शब्द एक ग्रीक शब्द प्रोटियस(proteios) से आया हे। जिसका अर्थ होता हे प्रथम यानि की प्रथम क्रम पकडे रखना होता हे। प्रोटीन शब्द का सौ प्रथम उपयोग ईस.1838 में किया गया था।
v दोस्तों 2010 में एक 20 साल पुराने खिलाडी
जिनका नाम बेन था. उन्होंने अपने मांसपेशियों को बढ़ने के लिए हद से ज्यादा प्रोटीन
का सेवन करना सुरु कर दिया था. जिसका नातीजा यह निकला की ज्यादा प्रोटीन के सेवन
की वजह से उनको एक घातक बीमारी ने जकड लिया. जिसमे उनके शारीर में उपस्थित पुराने प्रोटीन्स
का टूटना बंध हो गया. और खून में अमोनिया की मात्र के बढ़ जाने की वजह से उनके दिमाग
में सुजन आने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।
v और दोस्तों क्या आप जानते हे! प्रोटीन की सामान्य आयु सिर्फ एक से दो दिन तक होती हे. इसीलिए हमारे शरीर में रोज लाखो
प्रोटीन्स मरते हे और नए बनते हे।
v क्या आपको पता हे की हमारे बाल भी प्रोटीन के
बने होते हे. जी हाँ! हमारे बाल केरेटीन (keratin) नामके प्रोटीन से बना हुआ होता हे जोकि एक स्क्रू की तरह हेलिकल सवरूप में
सल्फर(s) बांध से जुदे हुए होते हे. इसका मतलब जितने
सल्फर बंध ज्यादा होंगे हे उतने ही आपके बाल ज्यादा घुमावदार (curly) होंगे।
v जब प्रोटीन अपने स्वरूप में परिवर्तन करता हे
तो कई प्रकार की खतरनाक बिमारिय हो सकती हे जैसे की न्युरोंस से आपस में कनेक्शन
टूट जाना।
v क्या आपको पता हे! वैज्ञानिको ने एक प्रोटीन का
नाम पिकचुरियन(Pikachurin) रखा हे, ये नाम
उन्होंने पोकेमोन कार्टून में दर्शाए गए पिकाचू से प्रेरित हे।
v
अगर हमारे शरीर
में एल्बूमिन(Albumin) नामक प्रोटीन हमारे शरीर में नहीं होगा तो हमारे शरीर में सुजन हो जाता।
v एक इन्शान की शरीर में लगभग 100,000 प्रकार के
अलग अलग प्रोटीन्स मोजूद होते हे।
v दोस्तों क्या आपको पता हे! हमारे शरीर को
प्रोटीन की जरुरत हमारे शरीर की वृधि के लिए होती है. और शरीर में नई कोशिकाओ के
विकास के साथ साथ शरीर में बहुत सारी रषायण प्रकियाओ के लिए भी प्रोटीन जवाबदार हे।
📘ये भी पढ़े!
- मोनालिसा की पेंटिंग इतनी फेमस क्यों है?😲 कौन थी मोनालिसा?
- जानिए आखिर बल्ब का अविष्कार किसने किया और साथ ही बल्ब का पूरा इतिहास.
- बुध ग्रह से जुड़े 10 अनोखे रोचक हिंदी तथ्य-mercury planet in hindi
- जानिए सॅटॅलाइट(satellite) किसे कहते है? और ये कैसे काम करते है?🚀
- जानिए आखिर इस पुरे विश्व में कितने देश है?🌍
- आज के आधुनिक मोबाइल का अविष्कार किसने किया था?📱